jabalpur me ghumne ki jagah | Places to visit in Jabalpur with family

jabalpur me ghumne ki jagah > जबलपुर मध्य प्रदेश का एक प्रमुख शहर है, और यह “ज” से शुरू होता है, जो मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों में से एक है। इन शहरों में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, और ग्वालियर शामिल हैं। जबलपुर में मध्य प्रदेश का हाई कोर्ट भी स्थित है। इसके अलावा, यहाँ कई प्राचीन मंदिर और घाट भी हैं।

जबलपुर से नर्मदा नदी बहती है, जहाँ प्रतिवर्ष लाखों लोग घूमने आते हैं। जबलपुर का इतिहास भी काफी पुराना है, और इसे समय से पहले से जाना जाता है।

Bhilai me ghumne ki jagah places to visit | bhilai me ghumne ki jagah

यदि आप जबलपुर में रहते हैं या यहाँ घूमने का सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। इसमें हम आपको जबलपुर और इसके आसपास की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

indore me ghumne ki jagah | Indore me ghumne ki jagah places to visit

1. भेड़ाघाट (Bhedaghat) – jabalpur me ghumne ki jagah

जबलपुर, मध्य प्रदेश के पास ही भेड़ाघाट स्थित है, जो यहाँ का सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है। यह नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है, जहाँ चारों ओर चट्टानों से गिरती हुई धारा है। इसे “धुआंधार जलप्रपात” भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ पानी तेजी से ऊपर से नीचे गिरता है, जिससे ऐसा लगता है कि धुंआ उड़ रहा हो। इसी कारण इस जगह का नाम “धुआंधार” पड़ा।

pachmarhi me ghumne ki jagah | top 5 place visit to pachmarhi

यदि आप जबलपुर जाते हैं, तो आपको सबसे पहले भेड़ाघाट अवश्य जाना चाहिए। भेड़ाघाट का अपना एक अलग महत्व है और यह एक अद्भुत प्राकृतिक नज़ारा प्रदान करता है। यहाँ का दृश्य और वातावरण पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव बनाता है।

2. रानी दुर्गावती महल – जबलपुर में घूमने की जगह

रानी दुर्गावती महल जबलपुर के बीच में स्थित है और यह महल काफी पुराना है। यह महल रानी दुर्गावती के समय का है, और यहाँ आपको उनकी विरासत से जुड़ी कई चीजें देखने को मिलेंगी। महल की दीवारों पर कई चित्र बने हुए हैं, जो उसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाते हैं। हालांकि, अब कुछ हिस्से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन यह महल कभी अपनी भव्यता के लिए जाना जाता था।

इस महल से आप जबलपुर के आसपास का खूबसूरत नज़ारा भी देख सकते हैं। यदि आप जबलपुर जाते हैं, तो रानी दुर्गावती महल की यात्रा करना न भूलें

3. मदन महल – jabalpur ghumne ki jagah

जबलपुर के अंदर आपको मदन महल देखने को मिलेगा, जिसे आप महल या किला भी कह सकते हैं। इसका निर्माण 11वीं सदी में राजा मदन सिंह द्वारा करवाया गया था। इस किले के अंदर आपको कई सुंदर रचनाएँ देखने को मिलेंगी, जो इसकी ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाती हैं।

gwalior me ghumne ki jagah | ग्वालियर में घूमने की जगह

यहाँ से आप पूरे शहर का खूबसूरत नज़ारा भी देख सकते हैं। अगर आप जबलपुर जाते हैं, तो आपको इस प्राचीन महल का दौरा जरूर करना चाहिए, क्योंकि जबलपुर में घूमने आने वाले लोगों में यह स्थल बेहद लोकप्रिय है। मदन महल की यात्रा आपको इतिहास के करीब ले जाएगी और एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगी।

4. धुआंदार जलप्रपात – jabalpur mein ghumne ki jagah

धुआंधार जलप्रपात देखने के लिए आपको जबलपुर से थोड़ा दूर भेड़ाघाट जाना होगा। यहाँ का नज़ारा बहुत ही अद्भुत है, क्योंकि यह जलप्रपात नर्मदा नदी से निकलता है और काफी ऊँचाई से नीचे गिरता है। इसके आसपास की चट्टानों पर संगमरमर का पत्थर है, जो इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है।

अगर आप यहाँ आते हैं, तो आप बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। बोटिंग करने के लिए आपको थोड़ी सी फीस देनी होगी, लेकिन यह अनुभव काफी मजेदार होगा। बोटिंग करते समय आप चारों ओर नर्मदा नदी की शानदार चट्टानों का नज़ारा देख पाएंगे, जो यहाँ के वातावरण को और भी खूबसूरत बना देती हैं। अगर आप जबलपुर में हैं, तो धुआंधार जलप्रपात की यात्रा करना न भूलें!

satna me ghumne ki jagah | 8 Places to visit in Satna India 2025

5. डुमना नेचर रिजर्व पार्क (Dumna Nature Reserve Park) – jabalpur m ghumne ki jagah

डुमना नेचर रिजर्व पार्क जबलपुर में स्थित एक खूबसूरत पार्क है, जो लगभग 11 सेक्टर में फैला हुआ है और एयरपोर्ट के काफी करीब है। यहाँ जाकर आप कई प्रकार के जीव-जंतु देख सकते हैं। इस पार्क में आपको शेर, चीता, बाघ, सिंह, बिल्ली, सूअर, मगरमच्छ, और 300 से अधिक प्रकार के पक्षियों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

पार्क में बच्चों के खेलने के लिए कई खेल के मैदान हैं और लटकते पुल भी हैं। इसके अलावा, यहाँ मछली पकड़ने का एक मंच भी है, जहाँ आप आराम से मछलियाँ पकड़ सकते हैं। पार्क में एक रेस्टोरेंट भी है, जहाँ आप खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं।

अगर आप इस पार्क की यात्रा करना चाहते हैं, तो सुबह 6:00 बजे निकलें, क्योंकि यह सुबह 6:00 से शाम 6:00 तक खुला रहता है। इस पार्क में घूमने के लिए आपको ₹100 का टिकट खरीदना होगा। यदि आप खिलौना ट्रेन में बैठना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ₹25 का चार्ज देना होगा, और माप में यात्रा करने के लिए आपको ₹60 देने होंगे।

डुमना नेचर रिजर्व पार्क एक अद्भुत अनुभव है, खासकर यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं!

7. बरगी बांध (Bargi Bandh) – jabalpur tourist places in hindi

बरगी बांध नर्मदा नदी पर बना एक बड़ा और प्रसिद्ध बांध है, जो जबलपुर से लगभग 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह नर्मदा नदी पर बने सबसे बड़े बांधों में से एक है। इसका निर्माण 1974 में शुरू हुआ था और इसे 1990 में पूर्ण किया गया।

बारिश के मौसम में, इस बांध के गेट खोले जाते हैं, जिससे 226 फीट की ऊँचाई से पानी गिरता है, जो यहाँ का दृश्य और भी मनोहारी बना देता है। इस डैम का मुख्य उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों में पानी की आवश्यकता को पूरा करना है।

यदि आप जबलपुर की यात्रा पर हैं, तो बरगी बांध जरूर जाना चाहिए। यहाँ आने के लिए आप सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक जा सकते हैं। इसके अलावा, आप यहाँ बोटिंग का आनंद भी ले सकते हैं, जो इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है।

jabalpur me ghumne ki jagah final word

दोस्तों, हमने इस आर्टिकल में आपको जबलपुर के आसपास घूमने के लिए कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताया है। अगर आपको हमारा लिखा हुआ आर्टिकल पसंद आया और इससे आपको यह समझ में आया कि आप जबलपुर में कहां-कहां घूम सकते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। साथ ही, हमें कमेंट करके बताएं कि आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा। धन्यवाद!

Jabalpur me ghumne ki jagah, Jabalpur tourist places, Jabalpur ke prasiddh paryatan sthal, Jabalpur me best places to visit, Jabalpur ke historical sites

Related Posts

Leave a Comment