gwalior me ghumne ki jagah | ग्वालियर में घूमने की जगह

gwalior me ghumne ki jagah > ग्वालियर, मध्य प्रदेश का एक छोटा लेकिन प्रसिद्ध शहर है। यह कई कारणों से जाना जाता है, लेकिन अगर घूमने की जगहों की बात करें, तो ग्वालियर में कई आकर्षक स्थल हैं। यहां ग्वालियर का किला, ज्योतिरादित्य सिंधिया का महल, और ग्वालियर का क्रिकेट स्टेडियम प्रमुख आकर्षणों में से हैं। इसके अलावा, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का भी ग्वालियर से संबंध है।

ग्वालियर, आगरा के काफी करीब स्थित है और एक शांतिपूर्ण शहर है। अगर आप ग्वालियर में घूमने की बेहतरीन जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं, क्योंकि हम आपको उन खास जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

bhopal me ghumne ki jagah | Bhopal ke pass ghumne ki jagah

1. जय विलास पैलेस (Jai Vilas Palace) – gwalior mai ghumne ki jagah

जय विलास पैलेस का निर्माण राजा जीवाजी राव सिंधिया द्वारा तत्कालीन राजकुमार और बाद में सम्राट एडवर्ड द्वितीय के स्वागत के लिए करवाया गया था। यह तीन मंजिला महल अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इस महल को बने हुए लगभग डेढ़ सौ साल हो चुके हैं, लेकिन यह आज भी उतना ही सुरक्षित और आकर्षक है जितना अपने समय में था।

महल का कुछ हिस्सा सिंधिया परिवार का निवास स्थान है, जबकि कुछ हिस्से को म्यूजियम में बदल दिया गया है। महल के दरबार में आपको दुनिया का सबसे बड़ा झूमर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, यहां पर पुराने समय की गाड़ियां, ऐतिहासिक वस्त्र और यूरोप से लाई गई अनमोल पेंटिंग्स भी देखने को मिलेंगी।

Orchha me ghumne ki jagah | Orchha me ghumne ki jagah places to visit

अगर आप ग्वालियर जाते हैं, तो जय विलास पैलेस जरूर घूमने जाएं। यह महल सोमवार से रविवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है, लेकिन बुधवार को बंद रहता है। भारतीय नागरिकों के लिए टिकट की कीमत ₹100 है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए टिकट ₹600 है।

2. मान मंदिर पैलेस (Man Mandir Palace) – gwalior mein ghumne wali jagah

मान मंदिर पैलेस, ग्वालियर के सबसे बड़े किलों में से एक है और यह शहर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है। इस महल का निर्माण राजा मानसिंह तोमर द्वारा सन 1486 में करवाया गया था। हालांकि महल का कुछ हिस्सा अब खंडहर हो चुका है, फिर भी इसके कई महत्वपूर्ण हिस्से आज भी देखने लायक हैं।

महल के आंगन और इसके भीतर की कई अन्य चीजें देखने योग्य हैं। इसी महल में मुगल सम्राट औरंगजेब ने अपने भाई मुराद को कैद कर दिया था और उसे धीरे-धीरे अफीम देकर मौत के घाट उतार दिया था। मान मंदिर पैलेस की वास्तुकला में खूबसूरत डिजाइन हैं, जो प्राचीन हिंदू राजाओं की कहानियों को दर्शाती हैं।

इस महल को घूमने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है और इसे देखने के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है, आप यहां कभी भी आ सकते हैं।

3. तेली का मंदिर (Teli Ka Mandir) – gwalior me ghumne wali jagah

तेली का मंदिर, जो नवी शताब्दी में राजा मिहिर भोज के शासनकाल में बनाया गया था, अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मंदिर का नाम ‘तेली का मंदिर’ इसलिए पड़ा क्योंकि इसका निर्माण तेल व्यापारियों द्वारा दान किए गए धन से किया गया था। मंदिर की ऊंचाई लगभग 90 फीट है और इसका बड़ा प्रवेश द्वार इसे विशेष बनाता है।

raisen me ghumne ki jagah hindi | रायसेन के टॉप-6 पर्यटन स्थल

मंदिर की खासियत इसकी शानदार संरचना है, और यहां कई देवी-देवताओं की मूर्तियां भी देखने को मिलती हैं। मंदिर में प्रवेश का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है, और प्रवेश शुल्क ₹10 से ₹20 के बीच है। यदि आप ग्वालियर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस मंदिर को जरूर देखने जाएं।

dewas me ghumne ki jagah | एमपी के देवास में घूमने के लिए बेस्ट हैं

4. तानसेन मकबरा (Tansen Makbara) – gwalior me ghumne ki jagah

दोस्तों, अगर आपने इतिहास पढ़ा है, खासकर राजा अकबर के बारे में, तो आपने अकबर के नवरत्नों के बारे में भी सुना होगा। इन नवरत्नों में से एक तानसेन थे, जिन्हें संगीत का जादूगर कहा जाता है। तानसेन का मकबरा ग्वालियर में स्थित है, और इसे अकबर ने बनवाया था।

तानसेन के संगीत में एक अद्भुत जादू था; उनकी सुरों को सुनकर कोई भी मोहित हो जाता था। तानसेन के पास अद्वितीय संगीत प्रतिभा थी और उन्होंने अकबर के लिए कई बार अपने हुनर का प्रदर्शन किया। उनकी याद में अकबर ने उनका मकबरा बनवाया।

इस मकबरे में घूमने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यदि आप ग्वालियर जाएं, तो तानसेन का मकबरा जरूर देखने जाएं।

jabalpur me ghumne ki jagah | Places to visit in Jabalpur with family

5. ग्वालियर का किला (Gwalior Fort) – ग्वालियर में घूमने की जगह

ग्वालियर का किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक माना जाता है। यह किला मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित है और इसकी खूबसूरती देखने लायक है। अगर आप ग्वालियर जाते हैं, तो इस किले का दौरा करना बिल्कुल न भूलें।

यहां आपको मुगल, मराठा, और बुंदेलखंड के साम्राज्य की अद्भुत कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। किले के भीतर कई महत्वपूर्ण स्थल हैं, जैसे कि मंदिर, महल, गुजरी महल, तेली का मंदिर, सास बहू का मंदिर, और प्राचीन मूर्तियां। हर एक स्थल का अपना विशेष महत्व है।

किले का खुलने का समय सुबह 7:00 से शाम 5:30 बजे तक है। भारतीयों के लिए इस किले में प्रवेश शुल्क ₹75 है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए यह ₹250 है। यदि आप ऐतिहासिक स्थलों में रुचि रखते हैं, तो ग्वालियर का किला आपके लिए एक बेहतरीन जगह है, जो अपने समय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

gwalior me ghumne ki jagah final word

दोस्तों हमने हमारे इस आर्टिकल में आपको ग्वालियर में घूमने की जगह के बारे में सारी जानकारी विस्तार से दिए अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने के बाद पता चल गया है कि ग्वालियर में कौन-कौन सी जगह हम घूमने के लिए जा सकते हैं और आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों रिश्तेदार परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें अगर आपकी कोई राय है तो हमें कमेंट करके बताएं धन्यवाद

Gwalior me ghumne ki jagah, Gwalior tourist places, Gwalior Fort visit, Gwalior ke prasiddh paryatan sthal, Gwalior me historical sites

Related Posts

Leave a Comment