raisen me ghumne ki jagah hindi | रायसेन के टॉप-6 पर्यटन स्थल

raisen me ghumne ki jagah hindi > मध्य प्रदेश का खूबसूरत जिला रायसेन, भोपाल से मात्र 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह जिला मध्य प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से एक है और इसका अपना एक अनोखा इतिहास है। रायसेन जिले में कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप घूम सकते हैं। इसके अलावा, रायसेन का राजनीतिक और धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है।

mahoba me ghumne ki jagah | महोबा के पास मौजूद हैं ये पांच बेहद खूबसूरत जगहें

यदि आप मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं या रायसेन गए हैं, तो आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको रायसेन में घूमने के लिए कुछ खास स्थानों के बारे में जानकारी देंगे, जहाँ जाकर आप प्राचीन भारत से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

satna me ghumne ki jagah | 8 Places to visit in Satna India 2025

1. भीमबेटका – raisen ke pass ghumne ki jagah

रायसेन जिले में स्थित भीम वाटिका की गुफाएं बहुत प्रसिद्ध हैं और इनकी उम्र लगभग 100,000 वर्ष बताई जाती है। भीम वाटिका की गुफाओं में आप विभिन्न प्रकार के चित्र देख सकते हैं, जो दर्शाते हैं कि इंसान किस प्रकार जानवरों का शिकार करता था। यहाँ इंसान से संबंधित कई चित्रकलाएं भी मौजूद हैं। इन चित्रों में सफेद और लाल रंग का प्रयोग किया गया है, जो प्राकृतिक रंगों को दर्शाते हैं। इतिहासकारों के अनुसार, यह चित्रकला प्रागैतिहासिक और नवपाषाण काल की हैं।

Chhindwara me ghumne ki jagah | MP me ghumne ki jagah tourist places

अगर आप रायसेन जिले की यात्रा कर रहे हैं, तो भीम वाटिका को अवश्य देखें। इन गुफाओं को 2003 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है, और इनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अगर आप भोपाल से यात्रा कर रहे हैं, तो आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं, क्योंकि भोपाल से इसकी दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। यदि आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं,

jabalpur me ghumne ki jagah | Places to visit in Jabalpur with family

तो आपको भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा, जहाँ से आप टैक्सी या बस के माध्यम से वहाँ पहुँच सकते हैं। यहाँ जाने के लिए ₹50 का टिकट लगता है, और यहाँ जाकर आपको एक अनोखा अनुभव प्राप्त होगा, क्योंकि यह स्थान जंगल के बीच स्थित है और प्रकृति की सुंदरता से भरा हुआ है।

2. Mahadev Paani  – raisen ke aas paas ghumne ki jagah

इसे इंग्लिश में Mahadev Waterfall और हिंदी में महादेव पानी कहते हैं। यह रायसेन और भोपाल के बीच स्थित है। आप यहाँ सड़क मार्ग से जा सकते हैं, और बरसात के मौसम में यह एक खूबसूरत स्थान बन जाता है। यहाँ आपको भगवान शिव का मंदिर भी देखने को मिलेगा।

बरसात के दौरान यहाँ हजारों लोग आते हैं; कुछ पिकनिक मनाने आते हैं, जबकि कुछ भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह जलप्रपात जंगल के बीच स्थित है, और यदि आप यहाँ जाते हैं, तो आपको एक अद्भुत अनुभव मिलेगा। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए।

3. सांची के स्तूप – raisen m ghumne ki jagah

सांची के स्तूप अपने आप में एक प्रसिद्ध स्थान हैं और रायसेन के आसपास की प्रमुख जगहों में से एक माने जाते हैं। सांची के स्तूप की तस्वीर हाल ही में भारत की नई करेंसी के 200 के नोट पर आई है, जिससे यह और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए हैं। यहाँ आपको कई स्तूप देखने को मिलेंगे, जिनका निर्माण सम्राट अशोक ने कराया था। जब सम्राट अशोक युद्ध से वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि चारों ओर खून का दरिया है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने कसम खाई कि वह अब कोई युद्ध नहीं लड़ेगे। इस कारण उन्होंने भगवान बुद्ध के teachings के बारे में जानना शुरू किया, और इसी के परिणामस्वरूप सांची के स्तूप का निर्माण हुआ।

प्रत्येक वर्ष लाखों विदेशी पर्यटक सांची के स्तूप घूमने आते हैं। इसके अलावा, दिसंबर महीने में यहाँ एक बड़ा मेला भी आयोजित किया जाता है। सांची के स्तूप देखने के लिए आपको ₹50 का टिकट लेना होगा, लेकिन यदि आप मेले के समय पर आते हैं, तो यहाँ प्रवेश मुफ्त होता है। यदि आप रायसेन या इसके आसपास के क्षेत्र में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सांची के स्तूप जरूर देखने चाहिए।

pachmarhi me ghumne ki jagah | top 5 place visit to pachmarhi

4. भोेज़पुर मंदिर – ghumne ki jagah in raisen

भोजपुरी का मंदिर रायसेन जिले का सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है, जिसे भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इसे भोजेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर प्राचीन काल में बनाया गया था और यहाँ आपको बहुत बड़े शिवलिंग देखने को मिलेंगे, जो कि भारत के कुछ ही स्थानों पर पाए जाते हैं। इस मंदिर का निर्माण 11वीं सदी में राजा भोज द्वारा कराया गया था। राजा भोज ने इसे अपने साम्राज्य में बौद्ध धर्म के प्रभाव को समाप्त करने के लिए बनवाया, ताकि लोग हिंदू धर्म के प्रति जागरूक हो सकें।

इस मंदिर में विशाल पत्थरों का उपयोग किया गया है, जो इस बात का प्रमाण हैं कि बिना आधुनिक तकनीक के भी इसे बनाया गया होगा। मंदिर के आसपास घना जंगल है। यदि आप रायसेन जाते हैं, तो इस मंदिर की यात्रा अवश्य करें।

5. Udaigiri Caves – raisen mein ghumne ki jagah

उदयगिरि की गुफाएं रायसेन जिले में काफी प्रसिद्ध हैं और यह सांची से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहाँ कुल 20 गुफाएं हैं, जिनमें कई भगवान की मूर्तियां शामिल हैं, और ये सभी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध भगवान विष्णु के 12 अवतारों वाली मूर्ति है। इसके अलावा, आपको यहां अन्य हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी देखने को मिलेंगी।

यदि आप इन गुफाओं को ध्यान से देखें, तो आपको कई धार्मिक अवशेष भी मिलेंगे। यदि आप रायसेन जाते हैं, तो आपको उदयगिरि की गुफाएं अवश्य देखनी चाहिए। सांची के स्तूप भी निकटता में हैं। आप यहाँ सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं, और यह गुफाएं एक पहाड़ी पर स्थित हैं, जहां से आसपास का खूबसूरत नजारा देखने का अवसर मिलता है।

raisen me ghumne ki jagah hindi final word

दोस्तों, हमने इस आर्टिकल में रायसेन के आसपास घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है और आपने समझा है कि रायसेन में किन-किन जगहों पर जाना चाहिए और ये जगहें किस लिए प्रसिद्ध हैं, तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं।

  • Raisen me ghumne ki jagah, Raisen tourist places, Raisen ke prasiddh paryatan sthal, Raisen me best places to visit, Raisen fort visit

Related Posts

Leave a Comment